पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व विधायक स्व. रामरतन कोचर पुण्यतिथि 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | पूर्व विधायक स्वर्गीय रामरतन कोचर की 38वीं पुण्यतिथि 15 मार्च को रामरतन कोचर सर्किल पर सद्भावना दिवस एवं रामरतन कोचर स्मृति पुरस्कार के रूप में मनाई जाएगी। स्वर्गीक रामरतन कोचर स्मारक समिति के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल, विशिष्ट अतिथि ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बीडी कल्ला होंगे तथा अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी करेंगे। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में भंवरलाल सामोर होंगे। पुरस्कार समिति के जानकी नारायण श्रीमाली ने बताया कि पुरस्कार में भवानीशंकर व्यास ‘विनोद’ को 21 हजार का नकद राशि के साथ श्रीफल, शाॅल तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। समिति के डॉक्टर धर्मचंद जैन ने बताया कि सद्भावना दिवस पर दो विशेषयोग्यजन को ट्राईसाइकिल, 7 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा 32 छात्र-छात्राओं को विद्यालय पोशाक प्रदान की जाएगी। समिति के संतोष जैन ने बताया कि समारोह रविवार को सुबह 9.30 रामरतन कोचर सर्किल नोखा रोड भगवान महावीर मार्ग पर होगा।
खबरें और भी हैं...