अापसी रंजिश के कारण व्यक्ति काे जिंदा जलाकर मारने के चार अभियुक्त गिरफ्तार, अाठ की तलाश
नाेखा में अाठ मार्च काे बाेलेराे कैंपर काे लगाई थी अाग जिससे एक व्यक्ति जिंदा जल गया था
अायकर विभाग ने मावा व्यापारी अाैर मैरिज पैलेस के यहां सर्वे की कार्रवाई करते हुए एक कराेड़ नाै लाख रुपए की अघोषित अाय उजागर की है।
विभाग ने नाेखा राेड स्थित मैरिज पैलेस अाैर गजनेर राेड स्थित एक मावा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर डमी कस्टमर भेजे। उन्होंने मैरिज पैलेस की बुकिंग अाैर मावे की खरीद-फराेख्त काे लेकर बातचीत की। प्रतिष्ठान के संचालकों काे भी उन पर शक नहीं हुअा। उन्होंने माेटी आसामी देख माैल भाव किए। उसी दाैरान दल के अन्य सदस्य भी पहुंच गए अाैर सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। इसे देख प्रतिष्ठान संचालकों के हाेश उड़ गए। दाेनाें स्थानों पर सर्वे के लिए आयकर अधिकारी पीके पारीक अाैर आरपी चौधरी के नेतृत्व में दाे दल बनाए गए थे। मावा व्यापारी के पास से 60 लाख अाैर मैरिज पैलेस से 49 लाख रुपए की अघोषित अाय उजागर हुई है। विभाग के अनुसार दाेनाें व्यापारियों ने पिछले साल आयकर विवरणी दाखिल नहीं की थी। चालू वित्त वर्ष में भी अग्रिम कर जमा नहीं कराया। इसलिए उनका सर्वे किया गया है। अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने चेतना शिविर के लिए किया जनसंपर्क
बीकानेर |अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की अाेर से 15 मार्च काे जयपुर में अायाेजित चेतना शिविर के संबंध में गुरुवार काे जनसंपर्क अभियान अायाेजित किया गया। जिला शाखा जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा ने बताया कि अभियान के दाैरान प्रदेश महामंत्री तेजसिंह राठाैड़, सत्यनारायण पंवार, जयकिशन पारीक, माेहम्मद इलियास जाेईया, सुभाष अाचार्य, श्याम सुंदर हर्ष, वासुदेव तंवर, अयुब खां, गिरधारी शर्मा अादि ने कर्मचारियाें की न्यायाेचित मांगाें काे पूरा करने की अपील करते हुए मांगाें के लिए अायाेजित चेतना शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने की बात कही।
बीकानेर साहित्य, कला थिएटर पर केंद्रित तीन दिवसीय फेस्टिवल 20 मार्च से
बीकानेर | लाेकायन संस्थान की अाेर से तीन दिवसीय बीकानेर साहित्य, कला, संस्कृति एवं थिएटर फेस्टिवल का अायाेजन 20 से 22 मार्च तक किया जाएगा। फेस्टिवल के दाैरान साहित्य, संस्कृति, कला, रंगकर्म अाैर संगीत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमाें का अायाेजन हाेगा। संस्थान अध्यक्ष चित्रकार महावीर स्वामी ने बताया कि फेस्टिवल का अागाज 20 मार्च काे शाम 7 बजे पद्मश्री कवि सुरजीत पातर व प्राे.माेहम्मद जमान अाजुर्दा के अातिथ्य में किया जाएगा। इस माैके पर विशेष काेठारी द्वारा अनूदित विजयदान देथा की कहानियाें के अंग्रेजी अनुवाद की पुस्तक टाइमलेस टेल्स फ्राॅम मारवाड़ का लाेकापर्ण भी किया जाएगा। वहीं इस दाैरान बापू के जीवन पर अाधारित दास्तानगाेई काे हिमांशु वाजपेयी व वेदांत भारद्वाज द्वारा किया जाएगा। फेस्टिवल के दाैरान गंगाशहर स्थित अाशीर्वाद भवन व नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में कविता पाठ, डाॅ.नंदकिशाेर अाचार्य की रचना यात्रा एक परिसंवाद हाेगा। 21 मार्च काे महात्मा गांधी अाैर अाचार्य तुलसी की अहिंसा दृष्टि पर संवाद व काव्य पाठ हाेगा। तीसरे दिन शायर शीन काफ निजाम के लेखन पर संवाद, साहित्यकार रामस्वरूप किसान के सृजन पर कार्यक्रम तथा संवाद पर लाेप अाैर साहित्य की पुकार विषय पर चर्चा का अायाेजन किया जाएगा। समाराेह के दाैरान प्रतिदिन शाम काे संगीतमय संध्या व नाट्य मंचन का अायाेजन हाेगा।
बिजनेस प्लस
09
क्लेट अाेर्बिस काेचिंग संस्थान का शुभारंभ
बीकानेर, शुक्रवार 13 मार्च, 2020 |
मैरिज पैलेस अाैर मावा व्यापारी के यहां आयकर सर्वे में एक कराेड़ से अधिक की अघोषित अाय उजागर
39 अंग्रेजी व 187 देशी शराब की दुकानाें के लिए निकाली लाॅटरी
क्राइम रिपाेर्टर | बीकानेर
नाेखा थाना पुलिस ने अापसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति काे जिंदा जलाकर मारने की वारदात में शामिल चार अभियुक्ताें काे गिरफ्तार कर लिया है। अाठ अन्य अभियुक्त नामजद किए गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
नाेखा में दाे गुटाें में रंजिश के कारण अाठ मार्च काे सायंकाल बाेलेराे कैंपर में सवार लाेगाें काे घेर लिया था। गाड़ी पर पेट्राेल डालकर अाग लगा दी जिसमें सवार शांतिलाल बाेथरा अाैर अजीतसिंह झुलस गए। शांतिलाल की पीबीएम अस्पताल में माैत हाे गई अाैर अजीतसिंह काे जयपुर रैफर किया गया। गाड़ी में सवार पृथ्वीसिंह अाैर विकास सेवग ने भागकर अपनी जान बचाई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल नाेखा के जाेरावरपुरा निवासी सुरेश कुमार बिश्नाेई उर्फ सुशिया उर्फ शिकारी, बीकासर निवासी गाेविन्ददान चारण, उडसर निवासी रिछपाल बिश्नाेई उर्फ रिछपाल फाैजी व जंभेश्वर चाैक निवासी सुभाष बिश्नाेई काे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे सीअाे नाेखा नेमसिंह ने बताया कि चाराें अभियुक्ताें काे शुक्रवार काे काेर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
वारदात में शामिल अाठ अन्य अभियुक्ताें काे भी नामजद किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है। गाैरतलब है कि दाे गुटाें में रंजिश के कारण व्यक्ति काे जिंदा जला देने की इस गंभीर वारदात के बाद नाेखा एसएचअाे भगवानसहाय मीणा काे निलंबित कर दिया गया था।
एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने नाेखा कैंप किया अाैर अलग-अलग टीमें बनाकर अभियुक्ताें की खाेजबीन शुरू की। अभियुक्ताें काे काे गिरफ्तार करने वाली टीम में पुलिसकर्मियाें में एसएचअाे अरविन्दसिंह शेखावत, रमेश कुमार, जसवीरसिंह, सुरेश कुमार यादव, अाेमप्रकाश यादव, कांस्टेबल दीपक यादव शामिल थे।
बीकानेर
बीकानेर | जय नारायण व्यास नगर में क्लेट अाेर्बिस काेचिंग संस्थान का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्णदास गुप्ता, अजय पुराेहित एवं कुलदीप शर्मा ने रिबन काटकर संस्थान काे शुभकामनाएं दी। क्लेट अाेर्बिस के डायरेक्टर पुनीत भारद्वाज अाैर निखिल सेठ ने बताया कि क्लेट अाेर्बिस में नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी के स्नातकाेत्तर छात्राें द्वारा स्टडी मैटेरियल, टेस्ट सीरिज अाैर अध्यापन का कार्य किया जाएगा। क्लब अाेर्बिस में टेस्ट सीरीज 18 मार्च से शुरू हाेगी अाैर क्रेश काेर्स की कक्षाएं 25 मार्च से अारंभ हाेंगी।
_photocaption_बीकानेर| अाबकारी विभाग की अाेर से गुरुवार काे पाॅलिटेक्निक काॅलेज मैदान में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानाें की लाॅटरी निकाली गई। इस दाैरान 39 अंग्रेजी अाैर 156 समूह की 187 देशी शराब की दुकानाें की लाॅटरी निकाली गई। इस माैके पर जिला कलेक्टर कुमार पाल गाैतम अाैर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना अादि माैजूद थे।*photocaption*