निशुल्क क्राॅफ्ट कार्यशाला 20 से, तीन दिन चलेगी
बीकानेर। शास्त्री नगर स्थित अारएल गुप्ता बालिका सशक्तिकरण संस्थान की अाेर से क्रिएटिव क्राफ्ट कार्यशाला का अायाेजन किया जा रहा है। 20, 21 व 22 मार्च काे अायाेजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राें काे हस्तकला में दक्षकर, अात्मनिर्भर बनाना है। इसमें कक्षा पांचवी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हाे सकते हैं। संस्था अध्यक्ष डाॅ. अर्पिता गुप्ता ने बताया कि साेशल मीडिया से दूर रखने व बच्चाें की रचनाशीलता, सर्जनशीलता, क्रियात्मकता काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला काे अायाेजित किया जा रहा है। स्मिता बंसल की अाेर से बच्चाें से क्विज व खेल खिलाए जाएंगे व िवजेताअाें काे पुरस्कृत किया जाएगा।