पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांधी सप्ताह : दूसरे दिन भजन और संगीत में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गांधी सप्ताह के दूसरे दिन स्थानीय राबाउमावि में संगीत व भजन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी व देशभक्ति भजन व संगीत प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि एसीबीईईओ सविता अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ देश सेवा भी जरूरी है। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को महात्मा गांधी द्वारा बताएं पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका नीना भारद्वाज ने की। जूनियर वर्ग में मूलचंद, रक्षा कुमारी, ऊषा जाट व सीनियर में वर्ग में सुनिधि शर्मा, माया पंचारिया तथा तान्या क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में समाजसेवी किशोर सिंह, पीएनबी शाखा प्रबंधक संजय बिश्नोई, खींयाराम सेन, शीला चूरा, मंजू, अनुराधा, मधु, संजना, रूपेश, सरोज आदि उपस्थित थीं।

लूणकरणसर संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे की राबाउमावि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। गांधीजी की जीवनी, महात्मा गांधी पर गीत, गांधीजी पर भजन, गांधीजी पर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। सहायक जिला कलेक्टर रणजीत बिजारणियां ने विद्यार्थियों से गांधी जी के बात रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसीबीईओ प्रथम रेवन्तराम पड़िहार, आरपी महेन्द्र गोदारा, शिक्षक सज्जन कुमार सुकारिया आदि उपस्थित थे।

कोलायत. महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम।
खबरें और भी हैं...