गवरजा गीतमाला कार्यक्रम 5 अप्रैल काे
श्री प्रीति क्लब की शुक्रवार काे हुर्इ बैठक में गवरजा गीतमाला कार्यक्रम पांच अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। क्लब अध्यक्ष घनश्याम कल्याणी व सचिव नारायण दास दम्माणी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित माहेश्वरी सदन में होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाएं आैर पुरूष दोनों की भाग ले सकते हैं। इसके लिए वे 15 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।