पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Khajuwala News Rajasthan News Government Will Be Sensitive To Farmers Farmers Will Get Compensation In Every Situation By Making Girdawari Saleh

सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील, गिरदावरी करवाकर हर हालत में किसानों को मुआवजा राशि मिलेगी-सालेह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खाजूवाला क्षेत्र में पिछले दिनों ओलावृष्टि व बारिश से किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। यहां खेतों में सरसों की फलियां झड़ने व बर्बाद होकर गिरी गेहूं की फसलें देखकर किसान परेशान हैं। इसी नुकसान का जायजा लेने के लिए रविवार को अल्पसंख्यक मामलात एवं प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद किसानों के बीच पहुंचे।

उन्होंने खाजूवाला विधायक गोविंद राम मेघवाल व जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम के साथ खाजूवाला उपखंड के पावली व केजेडी में सरसों व चना की नष्ट हुई फसल देखकर किसानों के दुख-दर्द से रूबरू हुए। फिर केजेडी व केवाईडी में नष्ट हुई फसलों के काश्तकारों से मिले। किसानों को प्रभारी मंत्री व विधायक के साथ अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वह गिरदावरी पूर्ण कर मुआवजा राशि वितरित कर राहत दिलवाएंगे।

किसानों ने मुआवजा के साथ बीमा क्लेम की राशि भी अतिशीघ्र दिलवाने की मांग की हैं ताकि कुछ राहत मिल सके। वहीं पंचायत समिति खाजूवाला में ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर अतिशीघ्र सर्वे रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खाजूवाला अब्दुल सत्तार बुहड़, डीसीसी सचिव मूसे खां दईया, खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, पदमाराम चौहान, खलील बलोच, शकील खान सहू, एडवोकेट सलीम खान, रामकुमार गोदारा, सदीक खान बल्लर, पंकज गुरावा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह अधिकारी भी निरीक्षण व बैठक में साथ रहें मौजूद...

खाजूवाला उपखंड के पावली, केजेड़ी, केवाईडी, पीएचएम में ओलावृष्टि से खत्म हुई फसलों का जायजा लेने और पंचायत समिति खाजूवाला में बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद, खाजूवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल, जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम, आईएएस रिया केजरीवाल, कृषि विभाग की एडी डॉ. सुनीता झाझरिया, डिप्टी डायरेक्टर जगदीश पूनिया, एसडीएम संदीप काकड़, तहसीलदार विनोद गोदारा, सीओ देवानंद, खाजूवाला एसएचओ विक्रम चौहान, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शहजाद पड़िहार, पीएचईडी एईएन आलोक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

पावली में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का निरीक्षण करते हुए प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद व विधायक गोविंद राम मेघवाल।

}पंचायत समिति खाजूवाला में अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश

खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दौर पर रहे प्रभारी मंत्री व खाजूवाला विधायक : अल्पसंख्यक मामलात एवं प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद रविवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर भी रहे। उन्होंने विधायक गोविंद राम मेघवाल के साथ खाजूवाला, पूगल, दंतौर, छत्तरगढ़, चक 2 सीएचडी, 9 की पुली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिले और अभाव अभियोग भी सुने। इस दौरान खाजूवाला में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र कस्वां के नेतृत्व में देहात जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत, शाहबुद्दीन पड़िहार, चेतराम भांभू, पूगल में गंगाजली सरपंच यूनुस खान के नेतृत्व में शिव सेवग, आशिक अली, हाजी मंजूर खां, अब्दुल्ला, कासिम अली व छत्तरगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तू खान के नेतृत्व में सद्दाम भाटी, इल्मदीन बुहड़, नवाब खान, जगदीश और दंतौर में मोहम्मद खां दइया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री सालेह मोहम्मद व विधायक गोविंद राम मेघवाल का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...