हनुमानजी को लगाया 21 तरह के राेटाें का भाेग, भजनाें की प्रस्तुति दी
मोहता चौक स्थित हनुमान मंदिर मंदिर में 21 प्रकार के रोटों का भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी दामोदर दास और श्याम सुंदर ओझा ने बताया की हनुमानजी काे गेहूं, बाजरे, बेसन, मक्की, 5. मैदे, बादाम, काजू, किशमिस, अखराेट, पिस्ता, इलायची, केशर, मिश्री, मलार्इ, गूंद, नारियल गट, गुलकंद, पनीर, गुड़ व चना, किटी अाैर अजवायन के राेटे का भाेग लगाया। युवाअाें की टीम ने राेटाें काे सजाया। वहीं आशाराम जोशी, लक्ष्मीनारायण जोशी उर्फ मनका महाराज, बजरंग मोहता, घनश्याम लखानी, गिरधर दास मोहता, दाऊलाल बिहाणी, प्रेम रतन जोशी, बसन्त आचार्य दिनेश पुरोहित अाैर राजेन्द्र पुरोहित ने किया। शाम काे सवा सात बजे महाअारती के बाद भक्ति संगीत संध्या का अायाेजन हुअा जिसमें हेमंत पुरोहित, चंद्रेश शर्मा सुशील छंगाणी, प्रेम सागर एंड पार्टी अादि शामिल थे।