उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने हाेली मिलन समाराेह मनाया, जनसुनवाई की
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बुधवार काे अपने कार्यालय में हाेली स्नेह मिलन समाराेह मनाते हुए जनसुनवाई की। इस दाैरान बड़ी संख्या में विभिन्न विभागाें के जिला व उपखंड अधिकारी, कार्मिकाें के साथ ही बीकानेर व श्रीकाेलायत विधानसभा क्षेत्रवासी माैजूद रहे। जनसुनवाई के दाैरान मंत्री भाटी ने गिराजसर वितरिका के किसानाें द्वारा सिंचित जल न मिलने की शिकायत के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियाें के परिजनाें की अाेर से कृषि भूमि अावंटन, काेलायत के ग्राम अारडी 820 में लंबे समय से निवास कर रहे ग्रामवासियाें द्वारा अाबादी भूमि घाेषित करवाने, पाक विस्थापिताें काे भूमि अांवटित करवाने सहित विभिन्न अभाव अभियाेग सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियाें काे दिए।