पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर्व सभी लोग आपस में शांति व सद्भावना के साथ मनाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसी भी पर्व का मनाने का आनन्द भाईचारे व सौहार्द पूर्ण माहौल में आता है। खाजूवाला की गंगा जमुनी तहजीब को सभी कायम रखें और शांति व्यवस्था पहले की भांति कायम रखें। यह बातें खाजूवाला पुलिस उपाधीक्षक देवानंद ने कही। वह रविवार को पुलिस थाना खाजूवाला परिसर में होली के पर्व को देखते हुए आयोजित सीएलजी बैठक में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पर्व पर शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। एसएचओ विक्रम चौहान ने कहा कि होली पर्व पर अगर कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, पदमाराम चौहान, भागीरथ सारस्वत, राकेश सहोत्रा, पृथ्वीराज गोदारा, रामकुमार गोदारा, इंद्राज सांई सहित काफी संख्या में सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

देराजसर संवाददाता के अनुसार सैरुणा पुलिस थाने के अधीनस्थ पुलिस चौकी सूडसर में रविवार को सीएलजी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक हुई। इस बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की गई। बैठक में एसएचओ गुलाम नबी ने उपस्थित सीएलजी सदस्यों व ग्रामीणों से अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करने की बात कही। बैठक में टेऊ ग्राम पंचायत के उपसरपंच लालूराम सारण, सूडसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहन दास स्वामी, रामरख भादू, भाजपा देहात मंडल श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष जगदीश स्वामी, ओमप्रकाश सुथार, रेवंत सेन, मालाराम गोदारा आदि मौजूद रहे।

नोखा संवाददाता के अनुसार नोखा थाने में रविवार को सीएलजी बैठक में थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने कहा कि त्योहार हमारी परंपराओं का अंग है। त्योहार के मौके पर सामाजिक सौहार्द का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। नोखा कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीएलजी बैठक में सवाईसिंह चरकड़ा, भीमराज उपाध्याय, देवकिशन चांडक, मोहित जोशी, भंवरु खां, हसन कायम खानी, नरेन्द्र राजपुरोहित, खूमचंद नायक, रामनिवास जाणी, रामनिवास सीगड़, राजू खां सहित कई ग्रामीण व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...