5वीं अाैर 8वीं बाेर्ड परीक्षा में अल्फा बेटीक राेल नंबर से बैठेंगे स्टूडेंट्स
शिक्षा विभाग में 5 वीं 8 वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में नवाचार किया गया। एक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे सभी स्कूलों के बालक बालिकाओं को एक इकाई मानकर अल्फा बेटिकट रोल नम्बर दिए गये हैं। “ए’ नाम वालों को पहले, “बी’ नाम नाम वाले फिर “सी’ । ऐसे ही “ जेड ‘ तक रोल नम्बर मिले हैं। अब एक स्कूल के परीक्षार्थी एक साथ नहीं बैठेंगे। दरअसल परीक्षार्थियों को नकल करवाने, किसी स्कूल द्वारा काॅपी जांच का पता कर नंबर बढ़वाने की सिफारिश करवाना जैसी शिकायतों को देखे हुए यह व्यवस्था की गई है। परीक्षा केन्द्र पर एक लाइन प्राइवेट और पास की दूसरी लाइन में सरकारी स्कूलों के परीक्षार्थियों को बैठाने के प्रयोग होते रहे हैं। इस तरह का प्रयाेग 5वीं अाैर 8वीं बाेर्ड परीक्षा में पहली बार हुअा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12 वीं 10 वीं बोर्ड परीक्षा में एक स्कूल के बालक एक लाइन से बैठते हैं। इन्हें रोल नम्बर स्कूल वाइज अल्फा बेटीक अलॉट होते हैं। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री महेन्द्र पाण्डे का कहना हैं कि इससे परीक्षा कार्य करने वालों को रोल नम्बर सोरटिंग, सत्रांक फीडिंग, काॅपी जांच, प्राप्तांक फीडिंग, स्कूल वाइज रिजल्ट, अंकतालिका भिजवाने के कार्य में सतर्क रहना होगा।