- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News In The Fun Of The Hai Someone Fell From The Bike Paint In Someone39s Eyes And No One Could Stop Laughing With Itching
हाेली की मस्ती में झूमते काेई बाइक से गिरा, किसी की अांखाें में रंग घुसा, काेई खुजली से परेशान ताे किसी की हंसी नहीं रुक रही
पीबीएम हाॅस्पिटल में लगभग 350 हाेली प्रभाविताें का इलाज
हाेली की मस्ती इस कदर सिर चढ़ी कि कई लाेगाें काे हाॅस्पिटल भी पहुंचना पड़ा। काेई बाइक चलाते हुए जा गिरा ताे िकसी की अांख में गिरे रंग ने एेसी जलन कर दी कि हाॅस्पिटल जाकर दवाई लेनी पड़ी। रंग में मिले कैमिकल्स ने कइयाें के बदन पर लाल दाने कर दिए वहीं भांग से लेकर दूसरे नशीले पदार्थाें की चपेट में अाए लाेगाें के हालात ही जरा अलग नजर अाए।
पीबीएम हाॅस्पिटल के ट्राेमा सेंटर में आम दिनों में लगभग 250 लाेगाें का इलाज हाेता है लेकिन धुलंडी के लिए लगभग 350 लाेग यहां पहुंचे। इनमें से रंग लगे, गिरकर चाेटिल हुए, अांखाें में परेशानी वाले मरीजों की तादाद ज्यादा रही। इक्का-दुक्का राेगी हाेली खेलने के दाैरान हुई मारपीट के चाेटिल भी थे। अधिकांश काे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। ट्राेमा सेंटर प्रभारी डा.बी.एल.खजाेटिया का कहना है, दाे दिन की छुट्टी की वजह से जहां बुधवार काे अत्यधिक मरीज पहुंचे वहीं इनमें भी कई हाेली मनाने के दाैरान चाेटिल हुए लाेग शामिल थे। लगभग एेसी ही स्थिति मेडिसिन विभाग की अापातकालीन इकाई में भी रही जहां नशीली चीजाें का सेवन करने के बाद हालात बिगड़ने से कई लाेग पहुंचे। इनमें से काेई हंसता जा रहा था ताे किसी काे लगता था कि उसका रूपयाें से भरा बैग गायब हाे गया। काेई-काेई सालाें पहले काल के गाल में समा चुके परिजनाें के लिए अब अांसू बहाता नजर अाया।