अार्य की स्मृति में पाैधाराेपण, चिकित्सा व नशा मुक्ति शिविर अाज
बीकानेर | पूर्व प्रधान भाेमराज अार्य की पुण्यतिथि पर शुक्रवार काे बासी बरसिंहसर में अार्य स्मृति पाैधराेपण व चिकित्सा तथा नशा मुक्ति शिविर का अायाेजन किया जाएगा। स्व.श्री भाेमराज अार्य सर्वजन प्रमार्थ ट्रस्ट के राजू अार्य ने बताया कि इस दाैरान क्षेत्र में पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए पाैधराेपण किया जाएगा वहीं सुबह 10.15 बजे से चिकित्सा शिविर व नशा मुक्ति शिविर का अायाेजन किया जाएगा। शिविर के दाैरान डाॅ.हरफूल सिंह विश्नाेई, डाॅ.अनंत राठी, डाॅ.लक्ष्मीकुमारी, विनाेद पंचारिया अादि राेगियाें की जांच कर उनका उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान करेंगें।