हिन्दू धर्मयात्रा कार्यालय का उद््घाटन अाज
बीकानेर | हिन्दू जागरण मंच की अाेर से हिन्दू नववर्ष पर 25 मार्च काे हाेने वाली धर्मयात्रा व महाअारती की तैयारियाें जाेराे पर है। 14 मार्च काे शाम 7 बजे कार्यालय का उद्घाटन नत्थूसर गेट के बाहर स्थित किराड़ूअाें की बगेची में हाेगा। हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयाेजक जेठानंद व्यास ने सभी हिन्दुअाें से राजनीति व जाति से ऊपर उठकर धर्मयात्रा में शामिल हाेने की अपील की। कार्यक्रम में भक्ति संध्या का अायाेजन भी रखा गया है जिसमें नगर के अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।