बीकानेर में याेग शिविर का उद्घाटन
बीकानेर | गंगाशहर रोड स्थित मरुधर हैरिटेज होटल में याेग शिक्षक सागर लीला चौहान ने 12 मार्च को सांय 5 बजे योग शिविर उद्घाटन किया। सागर लीला चौहान ने बताया कि योग के माध्यम से मोटापा, रक्त प्रवाह, श्वास संबंधी, जोड़ों के दर्द, मधुमेह, ध्यान आदि संबंधी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योग करवाया गया। योग गुरु विनोद जोशी, सुधीर भाटिया, अनिल वर्मा, बुलाकी शर्मा, सोहनलाल भाटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का प्रारम्भ किया। इस अवसर पर सुरेश चौहान, राजेश चौहान, मनीष भाटी, टीना चौहान, महेन्द्र, सुखिया देवी आदि मौजूद रहे।