पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घाेषित हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम गुरुवार काे घाेषित किए गए। परीक्षा जिला सचिव देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि जिला व तहसील स्तर पर अायाेजित परीक्षा के परिणामाें काे शांतिकुंज हरिद्वार केंद्रीय समिति की अाेर से अनुमाेदन हाेने के बाद गुरुवार काे परिणाम जारी किया गया। परिणाम के तहत विभिन्न वर्गाें में प्रथम स्थान पर तनीषा पंवार, जयपाल सिंह, जगदीश प्रजापत, माेनिका लखारा, अंकिता राजपुराेहित, लिछमा जाखड़, कुलदीप सारण, जगदीश वर्मा प्रथम रहे वहीं इन्हीं वर्गाें में द्वितीय व तृतीय विजेताअाें का परिणाम भी घाेषित किया गया। इन सभी विजेताअाें काे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगें। इस दाैरान समिति की बैठक का अायाेजन भी किया गया। बैठक में पवन अाेझा, शिवकुमार याेगाचार्य अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...