सोलर का इस्तेमाल करना ही अब हमारे लिए बेहतर
बीकानेर | साेलर उत्पाद बनाने वाली कंपनी जैक्सन साेलर तथा राजस्थान की प्रमुख ईपीसी कंपनी बुल पावर साेलर की अाेर से शनिवार काे बीकानेर के साेलर काराेबारियाें के साथ बिजनेस कांफ्रेंस का अायाेजन िकया गया। इस अवसर पर जैक्सन के प्राेडक्ट इंजीनियर हेमंत सपरा ने काराेबारियाें के साथ जैक्सन के सभी उत्पादाें की जानकारी देते हुए बताया कि साेलर अाॅन ग्रिड तथा साेलर अाॅफ ग्रिड में बेहतरीन उत्पाद कंपनी उपलब्ध करवा रही है। सेमिनार में बुल पावर साेलर के फाउंडर चेयरमैन तथा डायरेक्टर शरद अाचार्य ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी साेलर काराेबारियाें से अाग्रह किया िक प्राइस वार के कारण ग्राहक काे गलत उत्पाद देने से बचे क्याेंिक साेलर का उत्पाद 25 वर्षाें के लिए स्थापित किया जाता है। मनाेज सारण ने भी विचार रखे।