जंभेश्वर मंदिर में जांभाणी साहित्य संग्रहालय शुरू
जयसिंहदेसर | शास्त्रों में अमावस्या के व्रत का बड़ा महत्व बताया गया है। इसलिए अमावस्या के दिन व्रत रखने और उस दिन भगवान विष्णु का भजन करने का अनंत गुणा फल मिलता है। यह उद्गार जयसिंहदेसर मगरा के श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में चल रही श्री जंभवाणी हरि कथा में कथावाचक आचार्य कृष्णानंद महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने ने बच्चों को संस्कारवान बनाने की बात कही। कोलायत जंभेश्वर मंदिर के महंत हरि नारायण महाराज ने गुरु की बात को धारण करने की सीख दी। कथा के आरंभ होने से पूर्व कथावाचक का जगदीश खीचड़ ने तिलक लगाकर कथा में प्रवेश कराया। सोमवार को जांभोजी का जागरण होगा। 10 मार्च को हवन एवं पाहल के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। वही रविवार को कथा के दौरान मंदिर में जंभवाणी साहित्य संग्रहालय का शुभारंभ कथावाचक आचार्य कृष्णानंद महाराज ने किया गया इस मौके पर जंभवाणी साहित्य पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।