कमल रंगा काे मिला पारसमल पांड्या राजस्थानी साहित्य पुरस्कार
बीकानेर | नेम प्रकाशन डेह एवं अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति का मायड़ भाषा राजस्थानी पुरस्कार 2019 के तहत पारसमल पांड्या राजस्थानी साहित्य पुरस्कार बीकानेर के साहित्यकार कमल रंगा काे उनकी पुस्तक अदीठ साच के लिए प्रदान किया गया। अायाेजक पवन पहाड़िया बताया कि नागाैर के डेह स्थित कुंजल माता सभागार में शनिवार काे अायाेजित समाराेह में रंगा काे 1100 रुपए नकद, मान पत्र, शाॅल, साफा, प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थानी साहित्यकार डाॅ. अाईदान सिंह भाटी थे। अध्यक्षता प्राे. कल्याण सिंह अध्यक्ष थे। इस अवसर पर दीनदयाल अाेझा, अब्दुल समद राही, बाबूलाल टाॅक, कासिम बीकानेरी सहित कई लोग उपस्थित थे।