हाेटल के कमरे में मृत मिली विदेशी महिला काे काेराेना नहीं था, शुक्रवार काे भी 242 सैलानियाें की स्क्रीनिंग
बीकानेर के नरेन्द्र भवन हाेटल में मृत मिली यूएस की 55 वर्षीय थेनी साेराेया काे काेराेना नहीं था। माैत के पाेस्टमार्टम के दाैरान लिए गए स्वाब की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। एेसे में अब इस माैत के कारण उपजा काेराेना का डर निर्मूल साबित हाे गया है। इसके बावजूद चूंकि सरकार ने इस बीमारी काे महामारी घाेषित कर दिया है, एेसे में बीकानेर में भी एहतियाती उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
हालांकि पीबीएम हाॅस्पिटल में शुक्रवार काे एक भी काेराेना का संदिग्ध राेगी नहीं पहुंचा। किसी की जांच नहीं हुई। काेई अाइसाेलेशन वार्ड में नहीं है लेकिन ज्याें-ज्याें देश-दुनिया में इस बीमारी का प्रकाेप बढ़ रहा है त्याें-त्याें यहां भी सतर्कता बढ़ती जा रही है। सीएमएचअाे डा.बी.एल.मीणा के मुताबिक, छुट्टियाें के दिन भी अाॅफिस खुलेगा। जाे टीमें काेराेना नियंत्रण की कार्रवाई में लगी है वे अपना काम जारी रखेगी। दावा किया गया है कि शुक्रवार काे भी बीकानेर में 841 लाेगाें की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 242 विदेशी सैलानी शामिल हैं। इसके अलावा 150 टीमाें ने 3798 घराें में जाकर लाेगाें के हाल-चाल जाने। इनमें 726 व्यक्तियाें काे खांसी-जुकाम की शिकायत मिली।
_photocaption_कलेक्ट्रेट रूम के आगे छिड़काव करते हुए*photocaption*
}काेराेना महामारी घाेषित हाेने के बाद प्रदेश में बड़े अायाेजनाें पर राेक लगा दी गई, काेराेना नियंत्रण की कार्रवाई जारी रहेगी