पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रम न्यायालय ने उरमूल सीमांत समिति बज्जू से हटाए 17 कार्मिकाें काे बहाल किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रम न्यायालय ने उरमूल सीमांत समिति बज्जू से हटाए गए 17 कार्मिकाें काे पुन बहाल करने के अादेश दिए हैं। न्यायालय ने हटाए गए कार्मिकाें काे एक जुलार्इ 2018 से नियमित सर्विस में मानते हुए नियुक्ति के अादेश दिए। इसके अलावा 12 वर्षाें तक चले इस केस में उन्हें वेतन का 25 प्रतिशत मुअावजा राशि के अलावा विधिक खर्च का भी भुगतान करने के अादेश दिए हैं। एनजीअाे वर्कर्स यूनियन के सचिव राजेश चारण ने बताया कि श्रमिकाें की अाेर से एडवाेकेट द्वारकादास पारीक ने पैरवी की। विदित रहे कि उरमूल सीमांत समिति बज्जू ने एक जुलार्इ 2008 में 17 कार्मिकों को सेवा से हटा दिया था।

खबरें और भी हैं...