पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शस्त्र अनुज्ञा पत्र का अांकड़ा अपलाेड की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शस्त्र अनुज्ञा पत्राें का राष्ट्रीय अांकड़ा काेष परियाेजना के तहत शस्त्र अनुज्ञा पत्र का अांकड़ा अपलाेड करने के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गाैतम ने बताया कि जिले में निवास कर रहे एेसे अनुज्ञापत्रधारी जिनके पास 12 बाेर गन, राइफल व रिवाल्वर पिस्टल है लेकिन जिनके यूनिक नंबर जारी नहीं कराए गए है वे अपने शस्त्र अनुज्ञा पत्र से संबंधित सूचना निर्धारित प्रपत्र में भरकर कार्यालय में जमा करवा सकते है। वहीं टाेपीदार अथवा एमएल के अनुज्ञा पत्रधारी संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में 15 जून तक जमा करवा सकेंगें। गाैतम ने बताया कि जिन्हाेंने पूर्व में ही फाॅर्म भर दिया वह अपना मूल अनुज्ञा पत्र संबंधित कार्यालय में यूनिक नंबर दर्ज करवा ले जिनके यूनिक नंबर जारी नहीं हाेंगे उन्हें वैध नहीं माना जाएगा।

खबरें और भी हैं...