पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब की दुकानाें के लिए लाॅटरी अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानाें के लिए जिला अाबकारी विभाग की अाेर से गुरुवार काे लाॅटरी निकाली जाएगी। जिला अाबकारी अधिकारी डाॅ.भवानी सिंह राठाैड़ ने बताया कि प्राप्त अावेदनाें की लाॅटरी सुबह 11 बजे से पाॅलिटेक्निक काॅलेज ग्राउंड में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की अाेर से निकाली जाएगी।

राठाैड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा घाेषित अाबकारी एवं मद्य-संयम नीति वर्ष 2020-21 के तहत जिला बीकानेर के अाबकारी बंदाेबस्त हेतु अनुज्ञापत्र अावंटन के लिए जिले के 165 देशी-कंपाेजिट मदिरा समूहाें के लिए 5555 तथा 39 भारत निर्मित विदेशी मदिरा व बीयर खुदरा दुकानों के लिए 4097 कुल 9652 अावेदन प्राप्त हुए है जिनसे अावेदन शुल्क के रूप में 28.96 कराेड़ रूपयाें का राजस्व प्राप्त हुअा है। बीकानेर जिले में अंग्रेजी की 39 दुकानें व देशी शराब की 187 दुकानें है।

खबरें और भी हैं...