पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रभावी प्रबंधकाें के लिए अनेक अवसर उपलब्ध : डाॅ. सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदारीकरण, िनजीकरण तथा सार्व भाैमिकरण हाेने के साथ ही प्रभावी प्रबंधकाें के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हाे गए है। अधिकाधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में अा रही है अाैर अनेक भारतीय कंपनियां विदेश में संयुक्त उद्यम के लिए जा रही है। इससे याेईय प्रबंधकाें काे संगठनाें के चलाने तथा उनके प्रबंधन के लिए करियर के अाकर्षक विकल्प खुलते जा रहे हैं। इसी काे ध्यान में रखते हुए बीटीयू ने एमबीए का इंडस्ट्री अाधारित पाठ्यक्रम तैयार करवाया है। यह विचार बीकनेर तकनीकी विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशक डाॅ. यदुनाथ सिंह ने विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट संकाय की तीसरी बाेर्ड अाॅफ स्टडीज की बैठक में विशेषज्ञाें के समक्ष व्यक्त िकए। डाॅ. िसंह ने नैतिक मूल्याें, इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरेक्शन, कार्य करने की प्रवृत्ति अाैर राष्ट्र के विकास पर अाधारित पाठ्यक्रम काे समय की मांग बताया। उन्हाेंने वर्तमान काॅर्पाेरेट जगत के अनेकानेक केस स्टडीज के माध्यम से विशेषज्ञाें काे समझाया कि मानव संसाधन का प्रबंध ही वास्तविक प्रबंध अाैर स्वयं काे मैनेज करना ही सबसे बड़ा मैनेजमेंट है।

खबरें और भी हैं...