पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्च फीवर...यूडी टैक्स पर फाेकस पॉलीथिन जब्त करने का काम ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वित्तीय वर्ष की समाप्ति काे देखते हुए नगर निगम ने नगरीय विकास कर व गृहकर की वसूली के टारगेट तय कर दिए, लेकिन इस वजह से यूजर चार्जेज अाैर पॉलीथिन जब्त करने का काम ठप हा़े गया है।

निगम आयुक्त ने 31 मार्च तक करीब नाै कराेड़ रुपए यूडी टैक्स वसूल करने का टारगेट तय किया है। इसके लिए दाे नाेडल अधिकारियों के नेतृत्व में 15 राजस्व व स्वच्छता निरीक्षकों के दल गठित किए हैं। सभी के साथ एक-एक सफाई कर्मचारी काे भी लगाया गया है। दरअसल निगम ने इस दल में उन सात सफाई प्रभारियों काे भी लगा दिया जाे पिछले कुछ माह से सफाई का यूजर चार्जेज, पॉलीथिन जब्त करने, हाेर्डिंग्स, डेयरी बूथ अादि का किराया वसूलने का काम कर रहे थे। इस दल ने करीब चार कराेड़ का राजस्व निगम काे दिया था। इन्हें यूडी टैक्स में लगाने के कारण करीब 15 लाख रुपए का कलेक्शन प्रभावित हुअा है, जाे इसी माह हाेना था। वाल्मिकी समाज के नेता चंद्रशेखर चांवरिया का कहना है निगम काे राजस्व दिलाने के काम में लगे कार्मिकों काे हटाने के बजाय दूसरे सफाई कर्मचारियों काे निरीक्षकों के साथ लगाना चाहिए। इससे निगम काे दाेनाें तरफ से राजस्व मिलेगा।

खबरें और भी हैं...