महावीर जयंती के कार्यक्रम 5 व 6 अप्रैल काे
जैन यूथ क्लब के तत्वाधान में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 5 व 6 अप्रैल को तेरापंथ भवन गंगाशहर में हाेगा। इस संबंध में क्लब की नोखा रोड स्थित हंशा गेस्ट हाउस में बैठक हुर्इ। क्लब के पूर्व अध्यक्ष पारस डागा ने बताया के 5 अप्रैल को सामूहिक नवकार मंत्र जाप अाैर भगवान महावीर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 6 अप्रैल सोमवार को महावीर जयंती के दिन सामूहिक एकासन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का भी अनावरण किया गया। जनसंपर्क 14 मार्च को गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर से आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक जयचंद लाल डागा, हंसराज डागा, महावीर रांका, सुशील बैद एवं अजय सेठिया उपस्थित रहे।