110 तक सामान्य रहकर फिर कम हाेगा पारा
बीकानेर | माैसम का मिजाज अभी सामान्य हाेने की काेशिश कर रहा है लेकिन हाेली के बाद तापमान की सूंई फिर से नीचे की अाेर अाएगी। हालांकि बारिश के अासार ताे नहीं लेकिन हवा का रुख बदलेगा। फिलहाल हाेली पर तापमान की सूंई एक बार बढ़ती जा रही है। बीती रात का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 24 घंटे में दाे डिग्री सेल्सियस अाैर बढ़ने के अासार हैं। दिन का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस के अासपास रहेगा। एेसे में हाेली में रंग खेलना अासान हाेगा लेकिन ज्यादा भीगने से लाेगाें काे बचना हाेगा वरना माैसमी बीमारियां लाेगाें काे घेर सकती हैं। इस बीच रविवार काे दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च के बाद तापमान एक बार फिर से वापस लाैटेगा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक अाने के अासार हैं। 14 मार्च के अासपास फिर से हवा का रुख बदलेगा तो रात के तापमान में गिरावट होगी। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने के अासार हैं।