पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अल्पसंख्यक विभाग का जागरूकता शिविर 18 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर | राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम, दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय ऋण मेला व जागरूकता शिविर 18 मार्च को वार्ड न. 55 सर्वोदय बस्ती के सामुदायिक भवन में लगाया जाएगा। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय को दिए जाने वाले व्यवसायिक ऋण, शिक्षा ऋण एवं माइक्रोफाइनंेस ऋण सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि जागरूकता शिविर में विभाग की ओर से उन शिक्षित बेरोजगारों को जानकारी दी जाएगी जो धन आभाव के कारण अपना रोजगार स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी समेत समस्त अल्पसंख्यक समुदायों के व्यक्ति शिविर का लाभ उठा सकते हंै।
खबरें और भी हैं...