भिक्षु वाटिका, तुलसी डेंटल केयर का लोकार्पण आज
नोखा | तेरापंथ युवक परिषद नोखा के तत्वावधान में शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवक परिषद के मनोज घीया व रूपचंद बैद ने बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे मालू चौक के पास स्थित ओसवाल मोक्ष धाम में भिक्षु वाटिका का लोकार्पण होगा। शाम को चार बजे महावीर चौक में आचार्य तुलसी डेंटल केयर का उद्घाटन होगा। शाम को सात से आठ बजे तक शनिवार सामायिक का आयोजन साध्वी राजीमती आदि ठाणा-8 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन महावीर चौक में होगा। रात्रि आठ बजे से तेरापंथ भवन में ही एक शाम महाप्रज्ञ के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा।