मातृ शक्ति सम्मान समारोह 15 काे
बीकानेर | बीकानेर विचार मंच की अाेर से मातृ शक्ति सम्मान समारोह का अायाेजन 15 मार्च काे वेटरनरी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक बनवारी शर्मा ने बताया कि इस माैके पर विभिन्न क्षेत्राें में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 111 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। विचार मंच महिला शाखा की अध्यक्ष सविता गाैड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महिलाओं के चयन का काम शुक्रवार काे पूरा हाे जाएगा।