- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bikaner
- Bikaner News Rajasthan News Municipal Corporation Should Appoint An Nadal Officer For Water Logging And Cleaning Of Drains In Old Ginnani
पुरानी गिन्नाणी में जल भराव व नालाें की सफाई के लिए नाेडल अधिकारी नियुक्त करे नगर निगम
पुरानी गिन्नाणी मे बरसाती जल भराव एवं नालों की सफाई के लिए नगर निगम काे एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना हाेगा, जाे हर तीन माह में सफाई की रिपोर्ट जिला कलेक्टर अाैर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेगा। स्थाई लाेक अदालत ने एक परिवाद की सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है।
साेशल एक्टिविस्ट सत्यवीर जैन ने स्थाई लाेक अदालत में परिवाद पेशकर पुरानी गिन्नाणी की समस्या काे उठाते हुए समाधान की गुहार की थी। परिवाद में कहा था कि पुरानी गिन्नाणी ढलान क्षेत्र है। बरसात के दौरान जूनागढ, रोशनी घर चाैराहा, फडबाजार, पुलिस लाइन से बरसाती पानी बहता हुअा गिन्नाणी की गलियों में अाता है। घरों के अागे गंदगी रहती है। इस पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने कोई ठोस व्यवस्था नही कर रखी है। पिछले 40 से 50 सालों से हजाराें लाेग इस समस्या से जूझ रहे हैं। जिला प्रशासन को इस क्षेत्र की समस्या की पूर्ण जानकारी है। कराेड़ाें रुपए के विकास कार्य हर साल साल शहर होते हैं। इसके बावजूद प्रशासन पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र के लोगों को यह एक प्रोपर ड्रेनेज प्लान नही दे सका। बरसात के दौरान फैली गंदगी एव पानी भरने के कारण यहां के निवासियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है।
स्थाई लोक अदालत ने निर्णय देते हुए अपने अवार्ड में लिखा कि नगर निगम पुरानी गिन्नाणी से गुजरने वाले नालों की नियमित सफाई करवाए, जिसके लिए निगम किसी एक अधिकारी को विशेष ताैर पर इसी काम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करे। मानसून पूर्व इस क्षेत्र से गुजरने वाले समस्त भूमिगत नालों की संपूर्ण सफाई करवाई जाए, जिसकी रिर्पोट नोडल अधिकारी जिला कलक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को प्रस्तुत करगा। इस परिवाद की पैरवी अधिवक्ता हनुमान परिहार ने की तथा रवि व्यास व गजेंद्र सिंह भाटी भी परिवादीगण में शामिल थे।
बुधवार दोपहर को बारिश में पुरानी गिन्नाणी में भरा पानी।