पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News Nursing Students Came To The Field To Compete With Karenna Knocking From House To House And Said Keep Beating Hands Do Not Go In The Crowd Keep Sneezing And Coughing

काेराेना से मुकाबले के लिए मैदान में उतरे नर्सिंग स्टूडेंट्स, घर-घर दस्तक देकर कहा...हाथ धाेते रहाे, भीड़ में न जाअाे, छींकते-खांसते रुमाल रखाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना अब महामारी घाेषित हाे गया है। सभी के लिए सबसे पहला काम है इस महामारी काे परास्त करना। इसके लिए बचाव के उपायाें की सरकार ने घाेषणा कर दी अाैर नतीजा यह हुअा कि शनिवार काे शहर के सिनेमाघर बंद रहे। जिन स्कूलाें तक देर से समाचार पहुंचा उन्हाेंने जानकारी मिलते ही छुट्टी कर दी। काॅलेज गए स्टूडेंट भी लाैट अाए। कई अायाेजन स्थगित हाे गए ताे कई अागामी कार्यक्रमाें पर भी पुनर्विचार किया जा रहा है।

एक अाेर जहां ये एेहतियाती उपाय शुरू हुए वहीं दूसरी अाेर शनिवार सुबह छुट्टी के दिन भी स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर खुला। प्राइवेट नर्सिंग काॅलेजाें के स्टूडेंट्स से सरकारी इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं यहां जुटे। स्वास्थ्य अधिकारियाें ने घर-घर जाकर लाेगाें से खांसी-जुकाम के राेगी की जानकारी जुटाने, विदेशी नागरिक है ताे पूरी रिपाेर्ट लेने अाैर एक-एक घर में काेराेना से बचाव के उपाय बताने की हिदायत दी। हाथाें में फीडबैक फाॅर्म, मुंह पर मास्क लगाए यह काेराेनाराेधी फाैज देखते ही देखते शहर में फैल गई। हर घर में दस्तक देकर एक ही नसीहत दी-बार-बार हाथ धाेते रहे। अत्यधिक जरूरी न हाे ताे भीड़ में न जाअाे। खांसते-छींकते वक्त रुमाल मुंह पर रखाे। काेई खांसी-जुकाम के साथ श्वसन में तकलीफ का राेगी हाे ताे तुरंत पीबीएम हाॅस्पिटल ले जाअाे।

जिले की 1100 अाशाअाें काे काेराेनाराेधी फाैज में शामिल करने के लिए वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये ट्रेनिंग देने का क्रम भी शनिवार काे शुरू हुअा। तीन दिन छह चरणाें में चलने वाली इस ट्रेनिंग में अाईटी केन्द्र में माैजूद सीएमएचअाे अाैर स्वास्थ्य अधिकारी-विशेषज्ञाें ने इस बीमारी के राेकथाम से जुड़ी एक-एक बारीकी बताई। स्वास्थ्य भवन में अलग से उच्चस्तरीय ट्रेनिंग शुरू की गई। इसमें जिलेभर के सीएचसी-पीएचसी प्रभारी डाक्टर, ब्लाॅक सीएमअाे काे बुलाकर मेडिकल काॅलेज की रेपिड रिस्पांस टीम ने संदिग्ध केस की पहचान करने। प्राइमरी इलाज देने। अाइसाेलेशन अादि से जुड़ी बारीकियां बताईं। अब ये डाक्टर ब्लाॅक लेवल पर जाकर बाकी चिकित्सकाें, स्वास्थ्यकर्मियाें काे अगले तीन-चार दिनाें में ट्रेंड कर देंगे।

माहेश्वरी धर्मशाला के 120 कमरे संदिग्ध राेगियाें के लिए, एक भर्ती, सैंपल भेजा

} पीबीएम हाॅस्पिटल से सटती माहेश्वरी धर्मशाला काे खाली करवाकर हाॅस्पिटल की काेराेना यूनिट ने अपने कब्जे में
लिया है।

} 120 कमरे हैं इस धर्मशाला। प्रत्येक संदिग्ध राेगी काे एक कमरे में अलग से रखा जाएगा। एक परिवार या एक ग्रुप के एक से ज्यादा राेगी हुए ताे उन्हें एक साथ रखा जा सकेगा।

} जांच के लिए सैंपल भी यहीं से लिया जाएगा। पाॅजिटिव अाने वाले राेगियाें काे ही हाॅस्पिटल के काेराेना वार्ड में भेजा जाएगा।

} फिलहाल काेराेना के लिए अारक्षित अाईसीयू वार्ड

} शनिवार शाम काे एक संदिग्ध राेगी काे यहां अाॅब्जर्वेशन में रखा गया है। यहीं से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

देश-प्रदेश के काेराेना कंट्राेल-सहायता नंबर


अाशा सहयाेगिनियाें काे ट्रेनिंग दे दी है। घर-घर जाकर लाेगाें काे जागरूक करने वाले नर्सिंग स्टूडेंट्स की संख्या अगले दिनाें में कुछ अाैर बढ़ जाएगी। ब्लाॅक से लेकर गांव तक के स्वास्थ्य कार्यकर्ता इस बीमारी से लड़ने के लिए अगले तीन-चार दिन में पूरी तरह ट्रेंड हाेंगे।
डा.बी.एल.मीणा, सीएमएचअाे बीकानेर

शिक्षा निदेशक के नाम से फेक अादेश वायरल, पुलिस कर रही जांच

बीकानेर | शिक्षा निदेशक के हवाले से एक मार्मिक मैसेज सुबह साेशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उसकी शीर्षक था, “जिंदगी से महत्वपूर्ण कुछ नहीं।’ मैसेज में लिखा गया कि 30 मार्च तक शिक्षक अाैर विद्यार्थी काे स्कूल जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। लापरवाही करने वाली संस्था की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। किसी की जिंदगी से ना खेलें। काेराेना काे काेई इलाज नहीं। यहां तक लिखा है कि किसी भी प्राइवेट स्कूल के कार्मिक का वेतन काटने पर स्थायी ताैर पर उस स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। अंत में निदेशक के हवाले से यह लिखा कि सरकार के आदेश के विरुद्ध काेई स्कूल खुला मिले ताे त्वरित मुझे सुचित करें। 24 घंटे अाप सूचना दे सकते हैं। यह मैसेज कुछ ही समय में साेशल मीडिया वायरल हा़े गया। निदेशक के पास फाेन अाने लगे। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रदीप माेहन शर्मा काे इसकी जानकारी दी अाैर बीछवाल थाने रिपोर्ट भेज दी।


बगैर डरे, सतर्कता-स्वच्छता से गुजार दाे यह वक्त..

बंद रहे सिनेमा हॉल, आपस में बतियाते नजर आए कर्मचारी

भास्कर विचार : इस जंग में हम सब सिपाही हैं, जहां है वहीं डट जाएं, भाग जाएगा काेराेना

शुक्रवार तक दुनियाभर में 146276 काेराेना राेगी रिपाेर्ट हुए। यह अांकड़ा जितना डराता है उससे ज्यादा हिम्मत देता है इस बीमारी से बचकर पूरी तरह स्वस्थ साबित हुए उन 72556 लाेगाें काे संख्या जिन्हें अस्पतालाें से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा 62197 राेगी उपचाराधीन यानी अाइसाेलेशन में अाैर इनमें से अधिकांश की स्थिति ठीक है। हमारे देश की ही बात करें ताे अब तक 83 लाेग इस बीमारी की चपेट में अाए जिनमें से 17 विदेशी नागरिक हैं। इनमें से 10 लाेगाें काे पूरी तरह ठीक हाेने के बाद हाॅस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है जबकि दाे लाेगाें की माैत हुई हैं। राजस्थान में रिपाेर्ट हुए तीन राेगियाें में से दाे विदेशी हैं। इन तीनाें में से भी एक काे छुट्टी दे दी गई है। मतलब यह है कि इस बीमारी से डरने की बजाय थाेड़ी सतर्कता अाैर स्वच्छता के साथ हम जहां माैजूद है वहीं से मुकाबला करें ताे इसे अासानी से हराया जा सकता है। मसलन, खुद काे सुरक्षित रखने के साथ ही घर, दफ्तर में भी सुरक्षित वातावरण बना दिया ताे यह वायरस अगर माैजूद भी है ताे कुछ समय में खत्म हाे जाएगा। ताे बन जाएं इस जंग में सिपाही अाैर डट जाएं।

क्या करें, क्या न करें

}जहां तक संभव हाे सकें भीड़ जुटाने वाले अायाेजन स्थगित करें। }भीड़ में न जाएं। जरूरी हाे ताे मास्क पहनकर या मुंह पर कपड़ा बांधकर जाएं। } नाक, मुंह, अांख पर बार-बार हाथ न लगाएं। }बार-बार हाथ धाेएं। संभव हाे ताे पास में सेनेटाइजर रखें। } अास-पास काेई भी खांसी, जुकाम का राेगी हाे उसे उपचार करवाने की सलाह दें। पर्याप्त दूरी रखेें। }काेई विदेशी नागरिक खांसता-हांफता दिखाई दे ताे इसकी जानकारी तुरंत कंट्राेल रूम काे दें।

स्कूल-काॅलेज बंद, परीक्षाएं यथावत

} 30 मार्च तक स्कूल-काॅलेज बंद, बाेर्ड-काॅलेज की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही हाेती रहेगी। इसमें 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं बाेर्ड की परीक्षाएं भी शामिल हैं।

} मेडिकल, नर्सिंग, फार्मेसी काॅलेज इस अवधि में भी बंद नहीं हाेगे।

} जिन काॅलेजाें-स्कूलाें में परीक्षाएं हाेनी हैं वहां काेराेना राेधी उपायाें का सख्ती से पालन करना हाेगा।

} प्राइवेट स्कूलाें में भी बाेर्ड के अलावा सारी परीक्षाएं 30 मार्च तक स्थगित हाेगी।

} सभी खेल गतिविधियाें पर भी इस दाैरान राेक रहेगी।

यह डरने का नहीं सतर्क रहने का वक्त है। स्वास्थ्यकर्मी सहयाेग काे अाैर डाक्टर उपचार काे तैयार है लेकिन सबसे बड़ा उपचार बचाव है। वह प्रत्येक व्यक्ति काे अपने स्तर पर ही करना हाेगा।
डा.संजय काेचर,
प्राेफेसर मेडिसिन विभाग एवं प्रभारी काेराेना अारअारटी

शिक्षा निदेशक के नाम से फेक मैसेज वायरल करने की रिपोर्ट मिली है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। मैसेज बहुत संख्या में वाट्स ग्रुप में वायरल हा़े सकता है। अाराेपी का पता लगाया जा रहा है।
मनाेज शर्मा, प्रभारी, बीछवाल पुलिस थाना

प्रदेश में हजारों स्कूल हैं। लाखों बच्चे पढ़ते हैं। लाखाें का ही स्टाफ है। एक फेक मैसेज से कितने लाेग परेशान हुए हाेंगे। पुलिस में रिपोर्ट दे दी है। जांच से पता चल जाएगा यह खुराफ़ात किसने की है।
साैरभ स्वामी, माशि निदेशक

91-11-23978046 दिल्ली

0141-2225624-जयपुर

0151-2204989-बीकानेर

8वीं बाेर्ड परीक्षा का शनिवार काे हिंदी का पेपर था। काेराेना काे लेकर सरकार ने 30 मार्च तक स्कूलें बंद रखने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बाेर्ड परीक्षाएं यथावत रहेंगी। परीक्षार्थियाें काे मास्क लगाने अाैर सेनिटाजर्स रखने की अनुमति भी दे दी है, लेकिन शनिवार काे परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकली छात्र छात्राअाें की भीड़ इस डर से बेखबर अपने पेपर काे लेकर चर्चा में मशगूल रहे।

}1100 अाशाअाें काे वीडियाे काॅन्फ्रेंसिंग से ट्रेनिंग, जिलेभर के ब्लाॅक सीएमअाे-चिकित्सा प्रभारियाें काे गंभीरता बताई, बारीकियां सिखाई, अब ब्लाॅक स्तर पर एक-एक स्वास्थ्यकर्मी काे सिखाकर काेराेना के विरुद्ध खड़ा करेंगे
खबरें और भी हैं...