पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अापसी रंजिश में पेट्राेल डालकर जिंदा जलाने की वारदात में एक व्यक्ति की माैत, एसएचअाे निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अापसी रंजिश के कारण बाेलेराे कैंपर काे जलाने की वारदात में झुलसे एक व्यक्ति की माैत हाे गई अाैर दूसरा घायल हाे गया जिसे जयपुर रैफर किया गया है। नाेखा थाने के पीछे हुई इस गंभीर वारदात में एसएचअाे काे निलंबित कर दिया गया है।

नाेखा में दाे गुटाें के लाेगाें में रंजिश चल रही है। अाठ मार्च काे सायंकाल गाड़ियाें में सवार हाेकर पहुंचे एक गुट के लाेगाें ने दूसरे गुट के बाेलेराे कैंपर में सवार लाेगाें काे पुलिस थाने के पीछे साेमानी अस्पताल के पास घेर लिया। बाेलेराे कैंपर पर पेट्राेल डालकर अाग लगा दी जिसमें शांतिलाल बाेथरा अाैर अजीतसिंह झुलस गए। दाे अन्य जान बचाकर भागने में सफल रहे। शांतिलाल की पीबीएम अस्पताल में इलाज के दाैरान 9 मार्च काे माैत हाे गई, जबकि अजीतसिंह काे जयपुर रैफर किया गया है।

थाने के पीछे करीब 100 मीटर की दूरी पर वारदात हाेने के कारण एसएचअाे भगवानसहाय मीणा की लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर अरविन्द शेखावत काे नया एसएचअाे लगाया गया है। दिन-दहाड़े जिंदा जला देने की गंभीर वारदात काे देखते हुए एसअाेजी की टीम जयपुर से बीकानेर अाई अाैर मामले की छानबीन की। एसअाेजी के डीअाईजी विष्णुकांत अाैर एएसपी मुमताज अली ने पुलिस अधिकारियाें से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली अाैर दिशा-निर्देश दिए। नाेखा पुलिस थाने में विकास सेवग की रिपाेर्ट पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुअा था। शांतिलाल की माैत के बाद धारा 302 अाईपीसी जाेड़ दी गई है। मामले की जांच सीअाे नेमसिंह कर रहे हैं। एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि दाे गुटाें में अापसी रंजिश के कारण वारदात हुई थी। अाठ-दस लाेगाें काे राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल दाे गाड़ियां जप्त की गई हैं। गाैरतलब है कि अागजनी की वारदात के बाद गुस्साए लाेग थाने पर इकट्ठा हाे गए थे अाैर विराेध प्रदर्शन किया था।

अपहरण अाैर हाथ-पैर ताेड़ने का बदला लेने के लिए की वारदात

13 दिसंबर, 19 काे उडसर निवासी नाेखा-सुजानगढ़ राेड पर उडसर निवासी रिछपाल बिश्नाेई का अपहरण कर उसके हाथ-पैर ताेड़ दिए थे। रिछपाल ने बहादुरसिंह, पृथ्वीसिंह, अमनदीपसिंह, देवेन्द्रसिंह व 10-15 अन्य लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस अधिकारियाें के मुताबिक उस घटना का बदला लेने के लिए दूसरे गुट के लाेगाें ने अागजनी की वारदात काे अंजाम दिया जिसमें जलने से एक व्यक्ति की माैत हाे गई। इस मामले में सुरेश बिश्नाेई, गाेविन्ददान, राहुल सेवग, रेवंतसिंह व सात-अाठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। दाेनाें गुटाें के बीच पूर्व में नाेखा अाैर नागाैर में मुकदमे चल रहे हैं।
खबरें और भी हैं...