पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने पांच लीटर हथकड़ शराब पकड़ी, दो हजार लीटर वॉश नष्ट किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खिचियासर की रोही में अवैध रूप से देशी शराब बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी परन्तु उसका संचालक अंधेरा का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा। एसएचओ अरविंद शेखावत ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की खिचियासर की रोही में हथकड़ देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने देर रात्रि को दबिश दी पुलिस को देखकर धूपालिया के मूलसिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस को वहां पर पांच लीटर हथकड़ शराब मिली। अवैध शराब बनाने के सभी उपकरण मिले। पुलिस ने 2 हजार लीटर वॉश सामान नष्ट किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

खबरें और भी हैं...