पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने डाॅ. बेनीवाल अाैर उनके परिजनाें के खिलाफ दर्ज मुकदमा झूठा माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना पुलिस ने डाॅ. सुरेन्द्र बेनीवाल, उनकी प|ी अाैर अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे काे झूठा मानते हुए काेर्ट में एफअार पेश कर दी है।

पटेल नगर निवासी सुनीता दीक्षित की अाेर से 13 जुलाई, 19 काे सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में अाराेप लगाया गया कि डाॅ. विमला बेनीवाल ने फर्जी तरीके से अाेबीसी का जाति प्रमाण-पत्र जारी करवाकर नाैकरी हासिल की। हेतराम भूकर व हंसराज बेनीवाल ने अापराधिक षड्यंत्र रचकर पुत्र व पुत्रियाें के फर्जी नाॅन क्रिमीलेयर अन्य पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर फर्जी तरीके से डिग्रियां, डिप्लाेमा, सरकारी नाैकरियां व अन्य सरकारी लाभ प्राप्त किए। डाॅ. सुरेन्द्र बेनीवाल पर भी अाराेप लगाए गए थे। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच की अाैर माना कि अापसी रंजिश के कारण नाजायज दबाव बनाने की नीयत से झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। अाराेपाें काे झूठा मानते हुए काेर्ट में एफअार पेश कर दी।

खबरें और भी हैं...