पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीटीईटी: आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकानेर| 33 जिलों के जिला समन्वयकों की पीटीईटी 2020 की तैयारियों के संबंध में शनिवार को मीटिंग हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने परीक्षा के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सतीश कौशिक और सह-समन्वयक डाॅ. राकेश हर्ष ने जिला समन्वयकों को पूर्व परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया। समन्वयक डाॅ. जीपी सिंह ने परीक्षा संबंधी आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में जिला समन्वयकों को समझाया एवं इस संबंध में उनके समस्त प्रश्नों का स्पष्टीकरण दिया। डाॅ. सिंह ने बताया कि पीटीईटी-2020 के आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च हैं। अभी तक पीटीईटी-2020 के लिए लगभग चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं।
खबरें और भी हैं...