पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Bikaner News Rajasthan News Raghupati Raghav Raja Ram Memory Of Dandi March Prabhat Pheri Taken Out Sung Bhapu39s Favorite Hymns In Sarvadharma Prayer

रघुपति राघव राजा राम...दांडी मार्च की स्मृति, प्रभात फेरी निकाली, सर्वधर्म प्रार्थना में गाए बापू के प्रिय भजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंग्रेजी दास्ता के विराेध में गांधी जी ने 12 मार्च 1930 काे निकाला था दांडी मार्च, 24 दिन पैदल चलकर अपने हाथाें से नमक बनाया था

अंग्रेजी दास्ता से देश काे गुलामी की बेड़ियाें से मुक्त करवाने के लिए महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 काे दांडी मार्च प्रारंभ किया। 24 दिनाें तक वे राेजाना 16 से 19 किलाेमीटर की यात्रा की। अपने हाथाें से नमक बनाकर ब्रिटिश राज काे ललकारा। दांडी मार्च काे सम्मान देने के लिए गुरुवार काे प्रभात फेरी निकालकर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का अायाेजन गांधी पार्क में किया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में दांडी मार्च की महत्ता काे सामने रखते हुए महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के अायाेजन के तहत हुए अायाेजन के प्रारंभ में कलेक्ट्रेट परिसर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर सुनीता चाैधरी ने प्रभात फेरी काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनप्रतिनिधियाें, गांधीवादी विचारकाें, प्रशासनिक अधिकारियाें अाैर विद्यार्थियाें की माैजूदगी में निकली प्रभात फेरी विभिन्न मार्गांे से हाेते हुए गांधी पार्क पहुंची। इस दाैरान गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस माैके पर जिला कलेक्टर कुमार पाल गाैतम ने महात्मा गांधी के अादर्शाें काे अात्मसात करने का अाह्वान किया। अायाेजन के दाैरान अायाेजित सर्वधर्म सभा में स्वामी विमर्शानंद महाराज, ग्रंथी रवींद्र सिंह, शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद, पंडित मनमाेहन पुराेहित अाैर गुरुवेंद्र सिंह ने सत्य, अहिंसा, त्याग अाैर सर्वधर्म सद्भाव का संदेश देने के साथ ही महात्मा गांधी के प्रिय भजनाें की प्रस्तुतियां भी दी।

ये रहे माैजूद

जयंती अायाेजन के जिला संयाेजक संजय अाचार्य, उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल, युअाईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, एलडी पंवार, प्रहलाद सिंह मार्शल, विकास अधिकारी भाेमसिंह, शारदा चाैधरी, जिया उर रहमान अारिफ, अंबाराम इणखियां, गाेपाल राम कूकणा, मगन महाराज, मनाेज व्यास, साजिद सुलेमानी, सलाउद्दीन, शमशाद असद, विजय सिंह, मनाेज चाैधरी, जयदीप सिंह जावा, एनडी कादरी, साजिद कुरैशी, अशाेक रंगा, रमेश तनेजा, अताउल्ला खां, महावीर प्रसाद अादि।

खबरें और भी हैं...