पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जटिल अाैर पेचीदगियाें से युक्त था राजस्थान का निर्माण कार्य : डॉ. भनोत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगर काॅलेज में नरपतसिंह राजवी स्मृति व्याख्यान माला एवं छात्रवृत्ति समाराेह का अायाेजन

बीकानेर | राजस्थान के निर्माण का कार्य जितना जटिल था उतना ही पेचीदगियाें से युक्त भी रहा था। यह कहना है इतिहासकार प्राे. शिवकुमार भनाेत का। वे शनिवार काे डूंगर काॅलेज इतिहास विभाग की अाेर से स्व. नरपतसिंह राजवी स्मृति व्याख्यान माला तथा छात्रवृत्ति समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने राजस्थान निर्माण के क्रम में सामने अाई जटिलताअाें एवं पेचीदगियाें का शाेधपरक विवेचन करते हुए कई अनुछुए एेतिहासिक तथ्याें से सभी काे अवगत भी कराया। विशिष्ट अतिथि डाॅ. धर्मचन्द जैन ने भारत के स्वाधीनता संग्राम में बीकानेर के लाेगाें की भूमिका काे स्मरण किया। डाॅ. सतीश काैशिक ने काॅलेज के विकास कार्याें की चर्चा करते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
खबरें और भी हैं...