पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Bikaner
  • Nokha News Rajasthan News Ranking Of The College Will Be Determined By The Number Of Inspection Team From The Commissionerate

आयुक्तालय से आई निरीक्षण टीम के नंबर से तय होगी कॉलेज की रैंकिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांगीलाल बागड़ी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक अंकेक्षण शनिवार को आयुक्तालय के निरीक्षण दल द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. मूलचंद माली ने बताया कि निरीक्षण के प्रभारी जालोर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमएल जांगिड़, सहप्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, सदस्य के रूप में सवाईमाधोपुर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. लखपत मीणा ने 130 बिन्दुओं पर जांच की। निरीक्षण दल द्वारा किए गए अंक से राजस्थान के राजकीय महाविद्यालयों की रैंकिंग तय की जाएगी। वार्षिक अंकेक्षण कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यनारायण राजपुरोहित ने बताया कि निरीक्षण में शनिवार को बैठक रखकर महाविद्यालय की विशेषताओं, उपलब्धियों एवं कमियों के बारे में भी बताया गया।

खबरें और भी हैं...