राेडवेज यात्री करेंगे नई बसाें में सफर बीकानेर डिपाे काे मिली 18 नई बसें
राेडवेज यात्री अब नई बसाें में अारामदायक सफर करेंगे। हर सीट पर उन्हें माेबाइल चार्जिंग, महिलाअाें के लिए पेनिक बटन, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी। बीकानेर डिपाे काे हैड अाॅफिस से अलाॅट हुई 18 नई बसाें में अाैर भी सुविधाएं है। यह बसें अगले दस दिन में बीकानेर डिपाे पहुंच जाएगी। बसाें का बाॅडी वर्कशाप में काम चल रहा है। प्रदेश काे कुल 506 नई बसें मिली हैं। बीकानेर डिपाे ने जनवरी में 29 बसाें काे कंडम किए जाने की रिपाेर्ट हैड अाॅफिस भिजवाई थी। उसके बाद फरवरी में दस नई बसें डिपाे काे अलाॅट की गई। अब 18 नई बसें अाैर दे दी है। इस समय डिपाे के पास राेडवेज की 57 व अनुबंध की 43 बसें है, जाे राेजाना 40 हजार किलाेमीटर चलती है। उक्त बसाें के संचालन से राेजाना डिपाे काे 12 से 13 लाख रुपए की अाय हाे रही है। बीकानेर डिपाे की मुख्य प्रबंधक इंद्रा गाेदारा का कहना है कि डिपाे काे एक साथ इतनी नई बसें कई सालाें बाद मिली है। नई बसाें के अाने से राेडवेज के यात्री बढ़ेंगे, जिससे अाय में भी इजाफा हाेगा। इन बसाें के अाने के बाद नए रूट भी चलाए जाएंगे। गाैरतलब है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) ने नवंबर 19 में 876 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। ये सभी बसें थ्री बाई टू है।
अब भी कम हैं राेडवेज प्रशासन के पास बसें
रोडवेज प्रशासन ने 1152 बसें खरीद करने की स्कीम बनाई थी। इनमें अब सिर्फ 876 ही बसों की खरीद हुई है। रोडवेज ने यह बसें टाटा कंपनी से खरीदी है। बसाें की बॉडी काम फाइनल स्टेज पर है। इससे पूर्व रोडवेज प्रशासन ने सन 2016 में 500 बसों की खरीद की थी। बावजूद राेडवेज प्रशासन फिलहाल 960 अनुबंधित बसें लेकर काम चला रहा है। नई बसाें की खरीद से नए रूट शुरू हाेंगे। राेडवेज की अाय भी बढ़ेगी।
इनकम में हुअा है इजाफा, मांगे नहीं मानी ताे करेंगे चक्काजाम, रिटायर्ड एंप्लाइज एसोसिएशन ने दी चेतावनी
राेडवेज ने प्रदेश में घाटे के रूटाें काे बंद करके 30 प्रतिशत अाय में इजाफा किया है। 876 नई बसाें की खरीद करके राेडवेज काे मजबूत करने की भी काेशिश की है। मगर अब भी 2000 नई बसाें की राेडवेज काे अावश्यकता है। सरकार ने चुनाव के समय में किए गए वायदाें काे पूरा नहीं किया है। यह कहना है रिटायर्ड एंप्लाइज एसाेसिएशन के ब्रांच सेक्रेटरी गिरधारीलाल का। उन्हाेंने बताया कि सातवां वेतनमान, रिटायर्ड कर्मचारियाें काे चार साल से भुगतान नहीं मिला है। अाठ हजार नई भर्तियाें बकाया है। ड्राइवर व कंडेक्टर अाॅन काॅटेक्ट लेकर राेडवेज काम चला रहा है। अगर सरकार ने मांगाें काे पूरा नहीं किया ताे अब चक्काजाम किया जाएगा।