वरिष्ठ नागरिकाें ने हाेली स्नेह मिलन मनाया
बीकानेर | वरिष्ठ नागरिक समिति की अाेर से सादुल काॅलाेनी में शुक्रवार काे हाेली स्नेहमिलन समाराेह का अायाेजन डाॅ.एसएन हर्ष की अध्यक्षता में अायाेजित किया गया। मधुरिमा सिंह ने हाेली स्नेह मिलन का संचालन किया। इस अवसर पर विनित कुमार, रमेशचंद श्रीवास्तव, कुसम गुप्ता, प्रेमलता, अरुण भार्गव, डाॅ. फतेहचंद खत्री ने भजन प्रस्तुत किए। डाॅ. माे. फारूख, डाॅ. बीके बेनीवाल, रजिया, शिवनाम सिंह, सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता, रामकिशाेर राव अादि ने विचार रखे।