वरिष्ठ अध्यापक भर्ती-2018...अारपीएससी ने 1608 फार्म भेजे, कल से जांच अाैर विकल्प की प्रक्रिया
रात काे कुछ कर्मचारी जुटाकर सफाई करवाई
शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के 1608 वरिष्ठ अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया अब शीघ्र ही शुरू हा़े जाएगी। राजस्थान लाेक सेवा अायाेग ने इनके फार्म माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भेज दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में फार्माें की जांच का काम 16 मार्च से शुरू हा़े जाएगा। इसके लिए 13 व्याख्याता अाैर एक वरिष्ठ सहायक का दल गठित किया है। यह दल फार्माें, पात्रता अाैर दस्तावेजों की जांच करेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों से अाॅन लाइन आप्शन भी मांगे जाएंगे। दाेनाें काम साथ-साथ हाेंगे। करीब एक माह में फार्मों की जांच का काम पूरा हाेने पर मंडल आबंटित किए जाएंगे। उसके बाद अभ्यर्थियों का पदस्थापन मंडल स्तर पर किए जाएंगे।
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण नूतन बाला कपिला ने बताया कि जिले के ग्रामीण
क्षेत्रों की विभिन्न स्कूलों से उन्हीं व्याख्याताओं काे बुलाया है, जाे पहले भी फार्मों की जांच कर चुके हैं। इस बात का ध्यान रखा गया है कि संबंधित स्कूल में परीक्षा कार्य बाधित ना हाे।
किसानाें के विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा
सिटी रिपाेर्टर | बीकानेर
भारतीय किसान संघ के जिला बैठक शकुंतला भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कैलाश जाजड़ा से की। जिला मंत्री शंभू िसंह ने बताया कि िकसानाें के विभिन्न मुद्दाें पर चर्चा हुई तथा सभी किसानाें ने बिजली के बिल में सरकार ने सब्सिडी न देने के फैसले का सभी किसानाें ने िवराेध किया। उन्हाेंने बताया कि अागामी दिनाें की रणनीति बनाकर सरकार का विराेध किया जाएगा। बैठक में भवानी जाजड़ा, करणाराम, मांगीलाल, सांवर, जगदीश िदलाेईया, रघुवीर, हेतराम, बजरंग पारीक अादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नशीली गाेलियाें के साथ युवक गिरफ्तार
क्राइम रिपाेर्टर | बीकानेर
सदर पुलिस ने नशीली गाेलियाें के साथ एक युवक काे गिरफ्तार किया है। अाराेपी गुरप्रीतसिंह भितिवाला पीएस लंबी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब का रहने वाला है। अाराेपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। थाने के एसएचअाे महावीरप्रसाद ने बताया कि शनिवार काे गश्त के दाैरान पीबीएम हाॅस्पिटल के पास स्थित सिविल लाइंस से पंजाब के गुरप्रीतसिंह काे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अाराेपी युवक के पास से 24 साै नशीली गाेलियां बरामद हुई। अाराेपी गाेलियां पंजाब ले जाने की फिराक में था। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि अाराेपी नशीली गाेलियां कहां से लाया, किसे सप्लाई करने जा रहा था।
इन विषयों के अाए फार्म
गणित 682, गणित टीएसपी 70, पंजाबी 68, सिंधी 04, अंग्रेजी 757, अंग्रेजी टीएसपी 16, उर्दू टीएसपी के 11 फार्म।
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2018 के चयनित अभ्यर्थियों काे नया सत्र शुरू हाेने से पहले नियुक्तियां देने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरपीएससी से फार्म जैसे-जैसे अाएंगे, उसके अनुरूप ही जांच अाैर मंडल आबंटन काम शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
- साैरभ स्वामी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक
तैयारी काेराेना से लड़ने की...संभल नहीं रही पीबीएम की सफाई व्यवस्था
05
शहर और देहात भाजपा कार्यालय का नींव पूजन
बीकानेर, रविवार 15 मार्च, 2020 |
}शनिवार काे भी नहीं टूटी ठेके के सफाईकर्मियाें की हड़ताल
हैल्थ रिपाेर्टर | बीकानेर
काेराेना प्रकाेप के इस दाैर में जहां जांच अाैर उपचार का पूरा जिम्मा पीबीएम हाॅस्पिटल पर है वहीं इस हाॅस्पिटल की ठप पड़ी सफाई व्यवस्था का समाधान शनिवार काे भी नहीं हाे पाया। अाउटसाेर्सिंग फर्म के जरिये सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं अाैर कलेक्ट्रेट में धरना दिए हैं। समय पर वेतन देने, छुट्टियाें के बदले में भुगतान करने सहित 10 मांगाें पर अांदाेलित कर्मचारियाें से वार्ता बेनतीजा रही है। एेसे में रात काे नगर निगम के कुछ कर्मचारियाें के साथ ही ठेकेदार फर्म की अाेर से जुटाए गए कई नए कर्मचारियाें ने हाॅस्पिटल में सफाई की। पीबीएम हाॅस्पिटल सुपरिंटेंडेंट डा.पी.के.बैरवाल का कहना है, कांट्रेक्टर फर्म के प्रतिनिधि काे बुलाकर अंतिम चेतावनी दे दी गई है। रविवार काे सफाई व्यवस्था के इंतजाम नहीं हुए ताे नियमानुसार कार्रवाई हाेगी।
सफाई कर्मियों का धरना।
गंदगी से अटा पड़ा है पीबीएम।
बीकानेर| भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला बीकानेर कार्यालय के मुख्य भवन की नींव का पूजन शनिवार काे गांधी काॅलाेनी में पंजीयन कार्यालय के अागे भूमि पर किया गया।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा जिला कार्यालय के मुख्य भवन की नींव पूजन पर सभी भाजपा कार्यकर्ताअाें काे कहा िक भाजपा ही एक एेसी पार्टी है जिसमें राष्ट्रहित काे सर्वाेपरि मानते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लाेकतंत्र के सम्मान, पंचनिष्ठा, सर्वधर्म समभाव, सबका साथ सबका विकास एवं कार्यकर्ता निर्माण के उद्देश्य से कार्य किया जाता है। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने इस अवसर पर देश में फैल रहे काेराेना वायरस की बीमारी से भयभीत न हाेते हुए इससे बचाव एवं सावधान रहने की अावश्यकता बताते हुए प्रधानमंत्री माेदी के अाह्वान पर सनातन भारतीय संस्कृति के अनुसार नमस्ते एवं याेग क्रियाअाें का अनुसरण करने की बात कहीं। इस अवसर पर नाेखा विधायक िबहारीलाल बिश्नाेई, बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, नगर निगम महापाैर सुशीला कंवर राजपुराेहित, पूर्व संसदीय सचिव डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक डाॅ. गाेपाल जाेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सत्यप्रकाश अाचार्य, कार्यालय भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष साेहनलाल बैद अादि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन जूनागढ़ मंडल प्रवक्ता मनीष अाचार्य ने किया।
यह दल करेगा जांच
विनाेद साहू बिलनियासर, रामेश्वरलाल सुरजड़ा, परमेश्वर लाल नत्थूसर बास, भंवरलाल रुणिया बड़ा बास, लखपतराम बिश्नोई नगरासर, सुरेन्द्र कुमार जांदू बरसलपुर, मेघाराम मेघवाल नाेखड़ा, सुरेश कुमार बादनू, रामचंद्र जाट देशनाेक, महेन्द्र कुमार हदां, रामरतन डूडी गजनेर, बलवीर लूणखां, रामरख बाना सूरसागर (सभी व्याख्याता राउमावि) तथा राउमावि गाढ़वाला में वरिष्ठ सहायक उमेश कुमार सेवग काे फार्मों की जांच में लगाया है।