पूर्व सीएम राजे के जन्मदिन पर सेवा-सहायता के कार्य, किया महिलाअाें का सम्मान
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन रविवार काे विभिन्न कार्यक्रमाें के साथ मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ राजे का जन्मदिन मनाते हुए प्रतिभावान महिलाअाें, स्वच्छता प्रहरियाें व दिव्यांगजनाें के सम्मान के साथ ही सेवा कार्य अाैर विचार गाेष्ठी का अायाेजन किया गया। इस माैके पर भाजपा महिला माेर्चा की अाेर से महिलाअाें में समानता का अधिकार विषय पर विचार गाेष्ठी हुई। इस दाैरान शहर अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, माेर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह सहित महिला पार्षदाें व माेर्चा कार्यकर्ताअाें ने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में बीकानेर महिला उत्थान व जागृति समिति की अाेर से रघुनाथसर कुअां सथित अादर्श विद्या मंदिर में स्वच्छता प्रहरियाें व दिव्यांगजनाें का सम्मान करते हुए राजे का जन्मदिन मनाकर विश्व महिला दिवस की महत्ता बताई गयी। इस माैके पर समिति की प्रदेश सचिव अारती अाचार्य, क्रीड़ा भारती के संयाेजक रामेंद्र हर्ष, जगदीश साेलंकी, विमला अाेम उपाध्याय, अनुराधा अाचार्य, कमल किशाेर अाचार्य, सुमन मेघवाल अादि माैजूद रहे। वहीं राजे के जन्मदिन पर ट्राेमा सेंटर में मास्क वितरण किया गया। इस माैके पर यूअाईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, रमेश भाटी, पवन मेहनाेत अादि ने राजे के प्रदेश विकास के कार्याे से प्रेरणा लेने का अाह्वान किया। इस माैके पर सेवा दिवस मनाते हुए मुरलीमनाेहर गाेशाला में गायाें काे लापसी व हरा चारा खिलाया गया। इस दाैरान अनेक गणमान्यजन माैजूद रहे। जन किसान पंचायत की अाेर से संरक्षक जयनारायण व्यास के संयाेजन में महारुद्राभिषेक कर राजे का जन्मदिन मनाया गया।