रासेयाे का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ
बीकानेर | कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा याेजना इकाई के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर गुरुवार काे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गाेद लिए गए गुसांईसर गांव में प्रारंभ हुअा। पहले दिन स्वयंसेवकाें द्वारा ग्राम पंचायत एवं इसके अासपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। अामजन काे स्वच्छता का महत्त्व बताया। इकाई प्रभारी डाॅ. अार.के. नाराेलिया ने बताया कि शिविर 18 मार्च तक अायाेजित हाेगा। इस दाैरान साफ-सफाई अाैर स्वच्छता के प्रति जागरुकता, पाैधाराेपण एवं इनकी देखभाल कार्यक्रम अायाेजित िकए जाएंगे।