पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंटरनेशनल अाैर इंटर स्टेट बाॅर्डर पर स्मगलिंग ना हाे, स्मगलराें का पता लगाकर पकड़ाे : एडीजी शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस महकमा : बीकानेर अाए रेंज प्रभारी एडीजी राजीव शर्मा ने चाराें जिलाें के एसपी की मीटिंग ली, कहा कि शराब तस्करी करने वाले सरगनाअाें तक पहुंचाे

एडीजी राजीव शर्मा ने रेंज के चाराें जिलाें के एसपी से कहा है कि पाकिस्तान बाॅर्डर अाैर पड़ाेसी राज्य हरियाणा-पंजाब के बाॅर्डर से किसी भी सूरत में स्मगलिंग ना हाे। स्मगलिंग के मामले सामने अाने पर उसकी गहराई से जांच-पड़ताल कर सरगनाअाें काे पकड़ा जाए।

बीकानेर रेंज के प्रभारी एडीजी शर्मा ने गुरुवार काे अाईजी अाॅफिस में चाराें जिलाें के एसपी की मीटिंग लेकर कानून-व्यवस्था अाैर अपराध की समीक्षा की। इस दाैरान उन्हाेंने बाॅर्डर पार तस्करी के मामलाें की जानकारी ली अाैर कहा कि रेंज में पाकिस्तान से लगते बीकानेर अाैर श्रीगंगानगर जिलाें के सीमाई इलाकाें में एहतियात बरतें। सूचना तंत्र मजबूत कर बीएसएफ से तालमेल बनाए रखें। इसके अलावा पड़ाेसी राज्य हरियाणा-पंजाब से शराब, डाेडा-पाेस्त अाैर अफीम की तस्करी के बारे में एडीजी शर्मा ने कहा कि एेसे मामले सामने अाने पर गहराई से जांच-पड़ताल की जानी चाहिए। तस्करी करने वाले सरगनाअाें काे नामजद कर उन्हें पकड़ा जाए। पिछले दिनाें बीकानेर जिले में फायरिंग की वारदाताें पर एडीजी ने छुटभईया अपराधियाें काे चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा जिससे वे पनप ना सके। पुलिस प्राथमिकताअाें पर काम, टाइम पर पदाेन्नति, महिलाअाें के सशक्तिकरण, बीट सिस्टम काे मजबूत करना, कांस्टेबल काे जांच, पुलिस अधिकारियाें अाैर एसएचअाे की परफाेरमेंश, जेल में बंदियाें के माेबाइल पर वार्तालाप के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। मीटिंग में अाईजी जाेसमाेहन, श्रीगंगानगर एसपी हेमंत शर्मा, चूरू एसपी तेजस्विनी गाैतम, हनुमानगढ़ एसपी राशि डाेगरा अाैर बीकानेर एसपी प्रदीपमाेहन शर्मा माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...