पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटे और बहू ने किया मां पर जानलेवा हमला, मुकदमा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नोखा | मां ने अपने पुत्र व पुत्रवधू के खिलाफ गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने व हाथ की अंगुली तोड़ने का आरोप लगाते हुए नोखा थाने में इस्तगासे से मुकदमा दर्ज करवाया है। उगमपुरा की भत्तीदेवी दर्जी ने अपने पुत्र नंदकिशोर, पुत्रवधू उर्मिला, भवानीशंकर, जुगलकिशोर, कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया कि पति के नाम का मकान अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहे हैं। नहीं करने पर गाली-गलौच व झगड़ा फसाद व मारपीट करते हैं तथा जान से मारने की धमकियां देते हैं। 31 जनवरी की दोपहर को घर में बैठी थी तो दोनों आए व उसके साथ मारपीट की व गला दबाने की कोशिश की और अंगुली तोड़ दी। दो फरवरी को भवानी शंकर, जुगल किशोर व कृष्णा ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
खबरें और भी हैं...