पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सूरज रोटा आज, शीतलाष्टमी कल मनाएंगे, बासी भोजन करेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शीतलासप्तमी आज और अष्टमी कल, घरों में छानी जाएगी मटकियां

शीतलासप्त्मी और शीतलाष्टमी पर घरों में शीतला माता का पूजन होगा। शीतला माता का ठंडे पानी से अभिषेक करने के बाद लोग बासी भोजन करेंगे। कई लोग शीतला सप्तमी और कुछ लोग शीतला अष्टमी को शीतला माता का पूजन करेंगे। इसके लिए शुक्रवार और शनिवार को घरों में पकवान तैयार होते रहे। वहीं घरों में मटकियां छानने के लिए शुक्रवार को ही खरीदी गई। शीतला गेट स्थित शीतला माता मंदिर और मरुनायक मंदिर के शीतला माता मंदिर में मेला भरेगा। शीतलाष्टमी से गणागाैर पूजन अब दाे समय शुरू हाे जाएगा। सुबह गणगाैर का पूजन ताे शाम काे पानी पिलाने की रस्म निभाई जाएगी।

बीकानेर | परिवार में सुख-समृद्धि व भाई की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं व बालिकाओं ने रविवार को सूरज रोटे का उपवास रखेगी। दोपहर बाद में घर की छत पर गोबर से सूरज की आकृति उकेरी। आटे से तैयार रोटा बनाकर सूर्य भगवान को भोग लगाएगी। पानी से सूर्य को अर्घ्य देगी। महिलाएं और बालिकाएं खेजड़ी का पूजन भी करेगी। रोली-मोळी बांधकर अपने भाई की दीर्घायु की कामना करेगी। इस दौरान सूरज रोटे की कथा सुनी। उसके बाद घर पहुचकर सूर्य अस्त से पूर्व उपवास का पारना करेगी। मान्यता के अनुसार एक धान आटे से बने रोटे का चूरमा, दही व सब्जी का सेवन कर उपवास का पारना करेगी। छोटी बालिकाओं से लेकर विवाहिता महिलाओं ने भाई की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली की कामना करेगी।
खबरें और भी हैं...