पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाेल प्लाजा से सेना का वाहन निकलने पर स्टाफ करेगा सैल्यूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश की रखवाली के लिए मर मिटने का जज्बा रखने वाले सेना के जवानों को टोल प्लाजा से निकलने पर अब स्पेशल प्रोटोकाल मिलेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने देश के सभी टोल प्लाजा प्रबंधकों को सर्कुलर जारी कर विशेष निर्देश दिए हैं कि जब भी टोल से आर्मी अफसर या जवान निकलें तो उन्हें सम्मान के साथ सैल्यूट किया जाए। इसका पालन भी शुरू हो गया। बीकानेर-सीकर राेड पर स्थित एनएचएआई के प्राेजेक्ट मैनेजर अनिल चाैधरी ने बताया कि टोल प्लाजा पर निकलने वाले सैन्य अफसरों और जवानों को सैल्यूट करते हुए सम्मान देने का सिलसिला जारी है। इसके लिए टाेल के स्टाफ काे आवश्यक निर्देश दिए हुए है। टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था शुरू हाेने के बाद इस व्यवस्था काे सुचारू रखने में दिक्कत अा रही थी, लेकिन अब व्यवस्था पहले जैसी हाे गई है। उधर मामला सेना के सम्मान से जुड़ा हाेने के चलते एनएचएआई के पास पहुंचा ताे उन्हाेंने ये निर्देश फिर से जारी कर दिए है। एेसे में अब फास्टैग लेन में जैसे ही आर्मी की गाड़ियां पहुंचती हैं उन्हें टाेलकर्मी सम्मान के साथ सावधान स्थिति में खड़े होकर सेना के जवानों को सैल्यूट करते है। सम्मान के साथ गाड़ियाें के काफिले काे टाेल प्लाजा से अन्य वाहनाें से पहले निकाला जाता है।

एनएचएआई ने जारी किए विशेष आदेश

खबरें और भी हैं...