आबादी के बीच किए जा रहे कब्जे को रोका जाए
नोखा | भाम्मटसर के ग्रामीणों ने पंचायत समिति नोखा के बीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार व सीओ को ज्ञापन सौंपकर आबादी भूमि में अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अशोक, पूनमचंद, रामस्वरूप, बन्नाराम ने बताया कि गांव के कुछ लोगाें ने सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। उन्होंने विरोध किया तो नहीं माने।