सुरेश हिन्दुस्तानी 15 मार्च काे जाेधपुर में करेंगें सिंधी कविता पाठ
बीकानेर | राजस्थान सिंधी अकादमी की अाेर से जाेधपुर में 15 मार्च काे अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन का अायाेजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में कवि व रंगकर्मी सुरेश हिन्दुस्तानी अपनी सिंधी कविताअाें का पाठ करेंगें। नवयुवक कला मंडल के अध्यक्ष महादेव बालानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिंधी कवि सम्मेलन के दाैरान हिन्दुस्तानी जहां अपनी सिंधी कविताअाें का वाचन करेंगें वहीं विभिन्न सत्राें में सिंधी भाषा के संवर्धन अाैर विभिन्न कलाअाें के विकास पर विचार भी रखेंगें। अायाेजन के दाैरान देश के विभिन्न राज्याें से सिंधी रचनाकार माैजूद रहेंगें।