हाेली पर अनहाेनी से बचने के लिए रखे सावधानी
बिजली कंपनी ने हाेली पर्व पर धुलंडी अाैर हाेलिका दहन के समय एहतियात रखने काे कहा है। खुशियाें के रंग से भरे इस त्याेहार पर रंग में भंग न पड़े इसके लिए विद्युत तंत्र से जुड़ी कुछ सावधानियां रखने की जरूरत हैं। बीकेईएसएल के सीअाेअाे शांतनु भट्टाचार्य ने बताया के हाेलिका दहन विद्युत तंत्र से दूर रखें। ध्यान रखें अासपास में काेई विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं हाे, क्याेंकि ट्रांसफार्मर में अाॅयल हाेता है। इससे हर समय अाग पकड़ने का भर रहता है। ये भी देखे कि हाेलिका दहन एेसे स्थान पर न हाे, जहां उसके ऊपर से बिजली की तार निकल रही है, क्याेंकि अाग के संपर्क में अाने से तार टूटने की अाशंका रहती है। एेसे में हाेलिका दहन विद्युत लाइन के नीचे न करें। धुलंडी के दिन लाेग छताें से रंग फेंकते है, जिससे करंट का डर सताता रहता है। ख्याल रखें कि वह पानी विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, कंडक्टर अादि बिजली के उपकरण पर नहीं गिरे, क्याेंकि एेसे में करंट अाने का भय रहता है।